भिलाई | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर है आज वे भिलाई दौरे पर रहेंगी । इससे पहले सुबह रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। कल शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर में AIIMS ओर NIT के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थी |साथी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महतारी वंदन योजना की नवीन किस्त भी जारी की लगभग 70 लाख महिलाओं के खाते में 651 करोड़ 37 लख रुपए का भुगतान किया इस दौरान उन्होंने कई महिलाओं से भी चर्चा की|

IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी|आईआईटी भिलाई का नया कैंपस बनने के बाद यहां पर यह पहला दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है |आईआईटी कैंपस की सुरक्षा के लिए 500 से ज्यादा पुलिस के अधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है | इस दीक्षांत समारोह में संस्थान के लगभग 396 स्नातकों को डिग्री प्रदान किए जाने की संभावना है
राष्ट्रपति के आगमन पर निगम भिलाई की तैयारी बृहद रूप से
जिसको देखते हुए नगर निगम भिलाई के आयुक्त बजरंग दुबे के नेतृत्व में कार्यो का संपादन निरंतर किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से सभी जोन कमिश्नर, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सड़को पर आवारा मवेशियो को पकड़ने वाले दल, राजस्व का अमला आदि की डयूटी लगाई गई है। सभी जोन कमिश्नर अपने-अपने क्षेत्र में महामहिम के आमगन रूट से सड़क बाधा एवं अवैध बेनर पोस्टर हटवाने का कार्य कर रहे है।