Headlines

प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को आयेंगे छत्तीसगढ़, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा वैशाली नगर मंडल की बैठक सम्पन्न

Spread the love

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे, उनके आगमन की तैयारियों, संचालन के लिए रूप रेखा आदि कई विषयों को लेकर भाजपा वैशाली नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष शशि भगत और मंडल प्रभारी विजय जायसवाल की अध्यक्षता में राम जानकी मंदिर रामनगर में बैठक सम्पन्न हुई ।

बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, मंडल प्रतिनिधि श्विजय शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल साहू, महामंत्री दिनेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष विश्राम साहू, मोतीलाल श्रीवास्तव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रीति यादव, पूर्व वार्ड पार्षद संजय साहू ,जिला युवा मोर्चा प्रचार प्रसार मंत्री निखिल सोनी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अर्पित तिवारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनमीत कौर, बाबा विश्वकर्मा, दीनदयाल गुप्ता, यश सोनी, भीम पांडे, अवनीश भारती, भूपेंद्र साहू, आशीष साव, मनोज नंदेश्वर, सुदामा चौहान, सुभाष गुप्ता, चंदन भट्टाचार्य, शशिकांत मिश्रा, मंजीत पाल, दिनेश चौराहे , मुरलीधर गुलाने, प्रवीण कुरूप, नरेंद्र सिंह, राजा गिल, आशा हिरवानी, सहित वैशाली नगर मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *