भिलाई । भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के वैशाली नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा आज औपचारिक रूप से की गई। संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र बनाई गई इस कार्यकारिणी में पार्टी ने युवाओं और जमीनी स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्व देते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। इसी कड़ी में दुर्गेश सोनी को मंडल कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

दुर्गेश सोनी ने इस अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रिकेश सेन एवं भाजपा जिला भिलाई के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि वे सदैव पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों का पालन करते हुए क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।अपने वक्तव्य में दुर्गेश सोनी ने कहा कि वैशाली नगर मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण के कारण भारतीय जनता पार्टी जनता के विश्वास पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि वे हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।नई कार्यकारिणी की घोषणा से मंडल के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दुर्गेश सोनी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंडल संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।गौरतलब है कि भाजपा जिला भिलाई में संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं और आगामी समय में पार्टी बूथ स्तर से लेकर मंडल और जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठित कर 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही है।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी कार्यसमिति के नव-मनोनित सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएं और पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करें