भिलाई | आज सुबह सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल मे सुबह कुछ लड़के कार मे पहुँचे | उनमे से एक लड़का घायल अवस्था मे था और लगभग सभी लोग नशे की हालत मे थे | वहा मौजूद स्टाफ ने उन्हे पर्ची कटवाने कहा गया पर वो लोग वह मौजूद स्टाफ के साथ बद्तमीजी करने लगे | उन्होंने आपातकालीन रूम मे तोडफोड की | वहा मौजूद एक पुलिस कर्मी के साथ भी उन्होंने बद्तमीजी भी की |



सुबह नर्सिंग स्टाफ ने किया काम करने से मना
आज सुबह अस्पताल के बाहर भारी हंगामा हुआ | अस्पताल के स्टाफ ने बिना सुरक्षा काम करने से मना कर दिया | उनका कहना है की अस्पताल मे ऐसा कोई समय नही होता है जब हमारे यहाँ कोई नशे की हालत वाला मरीज न बैठा हो | लोग लडाई झगड़े मे घायल होके यही पर आते है वैसे मरीजो का इलाज हम बिना सुरक्षा के नही कर सकते है फिल्हाल केवल एक पुलिस कर्मी की ही ड्यूटी लगती है जो की काफी नही है |