भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के वैशाली नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन ने एक बार फिर यह साबित किया है कि समर्पित कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ने के अवसर दिए जाते हैं। इस नई कार्यकारिणी में अंकुर शर्मा को मंडल महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंकुर शर्मा पिछले कई वर्षों से संगठन में सक्रिय रहते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं। उनकी मेहनत, कार्यकुशलता और कर्मठता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अंकुर शर्मा ने वैशाली नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री रिकेश सेन और भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन का आभार जताया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस भरोसे को अपनी मेहनत और निष्ठा से पूरी तरह निभाने का प्रयास करूँगा।”उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और संगठन तभी मजबूत होता है जब हर कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुसार काम दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता मंडल को बूथ स्तर तक संगठित और सक्रिय बनाए रखना होगा, ताकि पार्टी की नीतियाँ घर-घर तक पहुँच सकें।