भिलाई। भाजपा जिला भिलाई के वैशाली नगर मंडल में संगठन विस्तार के तहत आलोक जैन को मंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आलोक जैन लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने में योगदान देते आ रहे हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर आलोक जैन ने वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के इस विश्वास को अपनी मेहनत से पूरी तरह निभाएँगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की उपलब्धियों और योजनाओं को सही तरीके से जनता तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आलोक जैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से मंडल का मीडिया प्रबंधन और अधिक प्रभावी होगा।