Headlines

कांग्रेस भिलाई शहर महामंत्री सतबीर सिंह (सोनू) ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, विधायक रिकेश सेन के कार्यो से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन

Spread the love

भिलाई | भारतीय जनता पार्टी इस समय देशभर में अपना सदस्यता अभियान चला रही है, कई नए सदस्य भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं साथ ही कई दूसरे संगठन के लोग भी भाजपा का हाथ थाम रहे हैं, इसी कड़ी में आज भिलाई शहर कांग्रेस के महामंत्री सतबीर सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है ,  सतबीर सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय मंगा सिंह के बेटे हैं, कांग्रेस पार्टी छोड़ने के साथ ही आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है भिलाई समाचार से बातचीत करते हुए सतबीर सिंह ने बताया कि मेरे पिताजी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे मैं भी इस समय भिलाई शहर कांग्रेस में महामंत्री के पद पर हूं परंतु पिछले विधानसभा चुनाव के बाद विधायक रिकेश सेन के द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों एवं उनकी विकास शैली से में बहुत प्रभावित हुआ हूं इसी कारण आज मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है और अपना सदस्यता कार्ड भी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता पोर्टल से बनवा लिया है


Spread the love