Headlines

हरियाणा विधानसभा चुनाव मे प्रचार करने पहुची विधायक रिकेश सेन की टीम, भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु के लिए कर रहे प्रचार

Spread the love

हरियाणा | छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रिकेश सेन की टीम आज हरियाणा में चल रहे विधानसभा चुनाव प्रचार में पहुंची, वे यहाँ हिसार जिले के नारनौंद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं, यहाँ विधायक प्रतिनिधि कुबेर शर्मा,  विधायक प्रतिनिधि आलोक जैन, विधायक प्रतिनिधि अवतार सिंह, एवं गुरमुख सिंह (गाबु) पहुँचे है |

बागड़ बेल्ट का प्रवेश द्वार नारनौंद बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। यह जींद जिलों की विधानसभा सीटों से सटा है और जाट बाहुल्य है। भाजपा की ओर से दूसरी बार चुनावी रण में उतरे पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु। देवीलाल परिवार का गढ़ रही इस सीट पर जीत हासिल करना भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती है। कांग्रेस ने युवा जसबीर सिंह उर्फ जस्सी पेटवाड़ को मैदान में उतारा है। पिछली बार वह इनेलो के टिकट पर लड़े थे। इनेलो ने अनुभवी नेता उमेद लोहान को उतारा है। पहले भी उमेद चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन वह जीत नहीं पाए थे। वहीं, जजपा ने युवा योगेश गौतम को चुनाव मैदान में उतारा है।

इसलिए हॉट सीट है नारनौंद


देवीलाल परिवार के प्रभुत्व वाली सीट पर भाजपा दो बार जीत चुकी है। कांग्रेस ने भी दो बार ही इस सीट में सेंध लगाई है। भाजपा से पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु है। राष्ट्रीय प्रवक्ता रहने के अलावा वह देश के बड़े उद्योगपति भी हैं। राष्ट्रीय राजनीति में भी उनका कद है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *